नागौर: नागौर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में खींवसर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनैतिक दलों की बैठक का आयोजन हुआ
Nagaur, Nagaur | Nov 8, 2024 नागौर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को खींवसर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनैतिक दलों की बैठक का आयोजन जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने खींवसर विधानसभा उपचुनाव को लेकर चर्चा की और राजनैतिक विज्ञापनों के अधिप्रमाणन करवाने की बात कही।