नागौर: कोतवाली थाने में एक महिला ने 2 युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट करने का मामला कराया दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
Nagaur, Nagaur | Nov 8, 2024 नागौर के कोतवाली थाने में शुक्रवार को एक महिला ने दो युवकों के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने व मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया। इस दौरान पीड़िता ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह अपने घर पर थी इसी दौरान ताऊसर निवासी श्रवण व गुजरखेडा निवासी सुनील ने उसके घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की और मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।