शिवपुरी शहर के बड़ौदी क्षेत्र स्थित थीम रोड पर शनिवार रात करीब साढ़े 9 बजे शराब तस्करी कर रहा एक युवक दुर्घटना का शिकार हो गया। उसकी अपाचे बाइक सड़क किनारे पड़े पत्थर से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा होती देख बाइक चालक शराब से भरी बाइक छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया।