कोंडागांव: कोंडागांव विकासनगर स्टेडियम मैदान में आयोजित रन फॉर यूनिटी दौड़, लोगों ने दौड़ लगाकर दिया एकता का संदेश
31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष में कोंडागांव जिले में 29 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ मंगलवार की सुबह 7:30 बजे विकास नगर स्टेडियम मैदान से शुरू होकर जिला कोर्ट परिसर, नेशनल हाईवे, जय स्तंभ चौक और बाजारपारा होते हुए पुनः विकास नगर स्टेडियम मैदान में समाप्त हुई।