प्रतापगढ़: जिला परिषद के नए सीईओ धनदान देथा का ग्राम विकास अधिकारियों ने किया स्वागत, 8 जुलाई को समस्याओं पर होगी विशेष बैठक
प्रतापगढ़। जिला परिषद प्रतापगढ़ में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में पदभार ग्रहण करने पर धनदान देथा का राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ (जिला शाखा प्रतापगढ़) के पदाधिकारियों एवं ग्राम विकास अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट कर उनका अभिनंदन किया और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। संघ के जिला अध्यक्ष