रॉबर्ट्सगंज: राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग की तीन स्टूडेंट्स ने AKTU बीटेक परीक्षा की मेरिट सूची में जगह बनाई
सोनभद्र के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराया है,विद्युत अभियंत्रण विभाग के 3 स्टूडेंट्स ने AKTU की बीटेक परीक्षा की मेरिट सूची में जगह बनाकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। यह जानकारी कालेज के प्राचार्य ने रविवार सुबह 11 बजे दिया उन्होंने बताया समृद्धि कुशवाहा ने 9.04 सीजीपीए के साथ विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल है।