सदर: कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर महिलाओं ने यात्रियों को किया परेशान, पुलिस ने छापेमारी कर किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Jul 11, 2026 वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर आने जाने वाले यात्रियों को परेशान कर अनैतिक कार्य करने वाली पांच महिलाओं को एंटी रोमियो और सिगरा थाना क्षेत्र की पुलिस की टीम ने शनिवार को संयुक्त कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार लगातार शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। वहीं गिरफ्तार हुई महिलाओं पर विधि कार्यवाही की गई।