खरगोन। मंगलवार को महिला स्व-सहायता समूह महासंघ ने प्रधानमंत्री पूरक पोषण योजना और आंगनवाड़ी केंद्रों से जुड़ी समस्याओं को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। महासंघ ने मांग की कि आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों की न्यूनतम 70 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि बच्चों को पोषण का लाभ मिल सके और समूहों को आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े।