श्री गंगानगर: ब्लॉक एरिया में स्टडी वीजा दिलाने के नाम पर 32 लाख की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Shree Ganganagar, Ganganagar | May 5, 2026
श्रीगंगानगर के ब्लॉक एरिया में स्टडी वीजा दिलाने के नाम पर 32 लाख की ठंगी का मामला सामने आया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने मंगलवार दोपहर 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि दिनेश कुमार ने थाने में हाजिर होकर कहा कि जतिन रमन कनिष्क ने स्टडी वीजा दिलाने के नाम पर 32 लाख की ठगी कर ली ना ही पैसा वापस दिया।