शिकोहाबाद: नगर पालिका का 'अर्द्धशतक': 50 आवारा सांडों को पकड़कर भेजा गौशाला, प्रशासन मिशन मोड में
नगर पालिका प्रशासन ने नगर की सड़कों को आवारा पशुओं के खौफ से मुक्त कराने के लिए विशेष रेस्क्यू ऑपरेशन छेड़ दिया है। चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. गुरुदत्त सिंह के नेतृत्व में पालिका की टीम ने अब तक कुल 50 सांडों को पकड़कर सुरक्षित गौशाला भिजवाया है। गुरुवार शाम 5 वजे तक टीम ने आठ खूंखार सांडों को कड़ी मशक्कत के बाद काबू कर 'कैटल कैचर' वाहन के जरिए रवाना किया।