कोरबा: कोरबा में आस्था केंद्रों की अनदेखी, जीर्णोद्धार न होने से ग्रामीण नाराज, 5 जून को प्रदर्शन की चेतावनी
Korba, Korba | Jun 3, 2026 कोरबा में सर्वमंगला मंदिर के पास स्थित प्राचीन रानी गुफा और हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार न होने से ग्रामीण नाराज हैं। धूल-मिट्टी की सफाई न होने पर दर्जनों ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और नगर पालिक निगम को अंतिम चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने कलेक्टर और निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है।