नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा, हालत बेकाबू, पुलिस की गोली से छात्र की मौत, हिन्दुओ का भारी प्रदर्शन...
नेपाल के सिरहा में हालत हुआ बेकाबू,कल पुलिस की गोली से हुई थी छात्र की मौत,आज हिन्दुओ का भारी प्रदर्शन...
नेपाल के सुनसरी जिले के देवानगंज गांवपालिका स्थित कप्तानगंज से शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसा अब और उग्र होती जा रही है. हिंसा की आग अब मधेश प्रदेश के सिरहा, धनुषा, पर्सा और सप्तरी जिलों तक फैल चुकी है. हालात को देखते हुए नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) और नेपाली सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है. संवेदनशील इलाकों में लगातार फ्लैग मार्च और गश्त की जा रही है.
स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, सुरक्षा स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है. इसी वजह से सिरहा, धनुषा, पर्सा और सप्तरी में शुक्रवार को भी कर्फ्यू जारी रखा गया है. सिरहा के गोलबाजार, लहान और सिरहा बाजार, धनुषा के जनकपुरधाम, पर्सा के वीरगंज और सप्तरी के राजविराज व बोदे बर्साइन समेत कई संवेदनशील इलाकों में लोगों की आवाजाही पर रोक है