कोडरमा: श्री कोडरमा गौशाला में 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन, पूर्णाहुति के बाद भंडारे का आयोजन
श्री कोडरमा गौशाला के प्रांगण में आयोजित 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य समापन एवं पूर्णाहुति कार्यक्रम दिनांक 29 दिसंबर को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। कथा के दौरान भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, ज्ञान और वैराग्य से जुड़े दिव्य प्रसंगों का श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की।