चंदौली: जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है, साइबर सुरक्षा पर खास जोर
मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं को जागरूक करने का अभियान तेज है। पुलिस व एंटी रोमियो टीम बाजारों में सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन की जानकारी दे रही है। योजनाओं, हेल्पलाइन व कानूनों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग व ऑनलाइन ठगी से बचाव पर विशेष जोर दिया जा रहा है।