फरसगांव: डीजे गाड़ी ने ऑटो को मारी टक्कर, 7 वर्षीय बालक ऑटो से गिरकर हुआ घायल, फरसगांव अस्पताल में भर्ती
सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर पैसरा के पास एक डीजे वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिस ऑटो में सवार 7 वर्षीय बालक ऑटो से गिरकर घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु फरसगांव अस्पताल में लाया गया। घायल बालक के पैर में गंभीर चोट आई है। फिलहाल बालक का उपचार फरसगाँव अस्पताल में जारी है ।