जमुई: सतगामा के पास भटक रही बच्ची को चाइल्ड लाइन ने बरामद कर विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान को सौंपा, कराया गया स्वास्थ्य जांच
Jamui, Jamui | Apr 1, 2024 सतगामा के पास भटक रही बच्ची को सूचना पर चाइल्ड लाइन ने बरामद कर लिया है और इसे स्वास्थ्य जांच के लिए रविवार की देर रात सदर अस्पताल लाया गया, जहां आवश्यक स्वास्थ्य जांच के बाद कर्मी द्वारा बच्ची को संस्थान ले जाया गया है। बच्ची का क्या नाम है, बच्ची कहाँ की रहने वाली है फिलहाल इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। संस्थान के कर्मी बच्ची की पहचान में जुटी हुई है।