जमुई: निमारंग के पास अज्ञात वाहन के चकमा देने पर बाइक सवार एक युवक हुआ घायल, डायल 112 की पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 1, 2024 जमुई- ख़ैरा मुख्य मार्ग पर निमारंग के पास रविवार की देर रात अज्ञात वाहन के चकमा देने के बाद तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। जिसे डायल 112 की पुलिस टीम के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से युवक को परिजन बेहतर इलाज के लिए निजी क्लिनिक लेकर चले गए।