जैसलमेर: तेजपाला निवासी स्वरूप सिंह के पिता भगवान सिंह ने दहेज और टीका रस पर अनूठी पहल कर समाज में सशक्त संदेश दिया
बुधवार की शाम करीब 6:50 पर मोहनगढ़ क्षेत्र के ग्रामीणों ने मीडिया को जानकारी देकर बताया कि तेजपाला निवासी स्वरूप सिंह पुत्र भगवान सिंह की बारात मोहनगढ़ निवासी दीप सिंह के घर आई थी शादी में आमतौर पर दी जाने वाली दहेज और टीका रस्म की राशि को भगवान सिंह ने सह सम्मान लौट कर एक अनूठी पहल कर समाज में एक सशक्त संदेश दिया भगवान सिंह ने कहा बेटी सम्मान का हकदार है ।