पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने 11 साल से फरार 5000 रुपये के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
पहाड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डबल मर्डर और फायरिंग के मामले में 11 साल से फरार चल रहे 5000 रुपये के इनामी बदमाश आमिन को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम ने बीमा बॉर्डर के पास पीछा कर आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी आमिन पुत्र चावखा,निवासी नांगल, थाना पहाड़ी से मामले में अनुसंधान जारी है। शुक्रवार शाम 6 बजे दी जानकारी।