🌱"एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत रिजर्व पुलिस लाइन्स में किया गया पौधरोपण। 🌱
आज दिनांक 12.07.2026 को "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन्स, जनपद हमीरपुर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीमती माला श्रीवास्तव (IAS), सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म नोडल अधिकारी हमीरपुर तथा पुलिस अधीक्षक, जनपद हमीरपुर द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित संरक्षण करने का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।
यह अभियान प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संतुलन एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
#एक_पेड़_मां_के_नाम #EnvironmentProtection #HamirpurPolice #GoGreen #PlantationDrive