अनूपपुर: नाबालिग ने दिया जन्म, डीएनए पर अटके स्वास्थ्य अधिकारी के बिगड़े बोल, प्रसव के बाद हड़कंप
जैतहरी में 15 वर्षीय नाबालिग ने किराए के घर में नवजात को जन्म दिया। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां नवजात की स्थिति गंभीर है,पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन महिला डॉक्टर न होने से डीएनए टेस्ट में 7 घंटे देरी हुई। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी के विवादित बयान से मामला गरमा गया, बाद में डॉक्टर बुलाकर जांच कराई गई।