थानेसर: नवरात्रों पर कुरुक्षेत्र में मां भद्रकाली मंदिर में विधिक जागरूकता हेल्प डेस्क
कुरुक्षेत्र के मां भद्रकाली मंदिर में नवरात्रों के मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने विधिक जागरूकता के लिए हेल्प डेस्क लगाया। श्रद्धालुओं को नालसा और हालसा की योजनाओं और नि:शुल्क कानूनी सहायता की जानकारी दी गई।