जगदलपुर: जगदलपुर में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिल वितरण किया
सरकार की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने जगदलपुर में स्कूली छात्राओं को साइकिल वितरित की। उन्होंने कहा कि यह योजना छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और दूरस्थ क्षेत्रों की बालिकाओं को विद्यालय तक पहुंचने में सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है।