बिंदकी: चांदपुर थाना पुलिस ने चोरी के अभियोग से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों को चोरी के सामान के साथ किया गिरफ्तार
फतेहपुर जनपद के चांदपुर थाना पुलिस ने चोरी से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों राकेश उर्फ दनकू तथा उसके पुत्र सूरज निवासी ग्राम पूरे राहत अली गौरीपुर थाना चांदपुर को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से चोरी किया गया सामान 15 लीटर ट्रांसफार्मर का तेल, 7 किलो अल्युमिनियम वायर आदि बरामद किया गया। पुलिस ने रविवार को दिन में 2 बजे कानूनी कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया।