बक्सर: इटाढ़ी आरओबी क्षतिग्रस्त होने के बाद शहर में भारी वाहनों पर रोक, नया रूट प्लान जारी, रेल फाटक से रबर पैड भी उखाड़ा
Buxar, Buxar | Jun 6, 2026 इटाढ़ी रेलवे गुमटी के पूर्व स्थित नवनिर्मित रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के एक हिस्से के क्षतिग्रस्त होने के बाद जिला प्रशासन ने बड़े और भारी वाहनों के परिचालन पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि बक्सर और बरुणा रेलवे स्टेशन के बीच स्थित यह आरओबी फिलहाल वाहनों के आवागमन के योग्य नहीं है।