बोलबा: कोरोमिया में पेसा नियमावली 2025 के तहत ग्राम सभा का आयोजन, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
Bolba, Simdega | Apr 21, 2026 कोरोमिया गांव में मंगलवार को पेसा नियमावली 2025 के तहत ग्राम सभा का आयोजन दोपहर 2:00 बजे की गई। इस मौके पर इसकी अध्यक्षता आदमी जनजाति के बेनेदिक लकड़ा के द्वारा की गई ।मौके पर बताया गया कि झारखंड सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत यहां पर ग्राम सभा का गठन किया जाएगा और ग्राम सभा को सशक्त करते हुए प्राप्त शक्तियों का उपयोग की जाएगी।