*थाना सुखपुरा जनपद बलिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 169/2025 धारा 108/351(2) BNS से संबंधित अभियुक्ता के घर माननीय न्यायालय के आदेश के क्रम में धारा 84 BNSS के तहत उद्घोषणा (ढोल बजाकर मुनादी) की कार्यवाही की गई।*
*श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* द्वारा अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक बलिया दक्षिणी श्री संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी नगर श्री सतीश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना सुखपुरा पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही ।
उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 01.09.2026 को उ0नि0 रामलखन सोनकर मय हमराह टीम के साथ क्षेत्र में रवाना होकर थाना सुखपुरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 169/2025 धारा 108/351(2) BNS से संबंधित *अभियुक्ता पुनिता पुत्री रमाशंकर गोंड उर्फ गांधी निवासी करनई थाना सुखपुरा जनपद बलिया हा0मु0 पत्नी अनिल कुमार साह उर्फ प्रमोद निवासी मठ जोगेन्द्र गिरी नई बस्ती थाना बैरिया जनपद बलिया* के विरुद्ध माननीय न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम, बलिया के न्यायलय से निर्गत 84 बी0एन0एस0एस0 की उद्घोषणा के आदेश के क्रम में माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत 84 बी0एन0एस0एस0 के आदेश की नोटिस समक्ष गवाहान अभियुक्ता के घर ग्राम करनई तथा थाना क्षेत्र के अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा की गई तथा डुगडुगी पिटवा कर उद्घोषणा (ढोल बजाकर मुनादी) करायी गयी तथा आम जनमानस को उक्त आदेश निर्देश से अवगत कराया गया ।
*संबंधित अभियोग*
1. मु0नं0 169/2025 धारा 108/351(2) BNS थाना सुखपुरा जनपद बलिया ।
*संबंधित अभियुक्ता का नाम व पता*
1. पुनिता पुत्री रमाशंकर गोंड उर्फ गांधी निवासी करनई थाना सुखपुरा जनपद बलिया हा0मु0 पत्नी अनिल कुमार साह उर्फ प्रमोद निवासी मठ जोगेन्द्र गिरी नई बस्ती थाना बैरिया जनपद बलिया ।
*कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम*
1. उ0नि0 रामलखन सोनकर थाना सुखपुरा बलिया
2. का0 हर्ष सिंह थाना सुखपुरा बलिया
3. म0का0 सपना सिंह थाना सुखपुरा बलिया
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*
Ballia, Ballia | Sep 1, 2026