गया टाउन सीडी ब्लॉक: सनातन धर्म के संरक्षण हेतु 20,000 किमी पदयात्रा: ऐतिहासिक यात्रा बिहार पहुंची, विष्णुपद और मंगला गौरी मंदिर में दर्शन
सोमवार को सुबह 7:00 सनातन धर्म के संरक्षण, लोक कल्याण और सांस्कृतिक जागरूकता का संदेश लेकर निकली एक अद्वितीय पदयात्रा इन दिनों बिहार पहुंच चुकी है। साधु संत और माता का यात्रा न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि त्याग, तपस्या और समर्पण की मिसाल भी पेश कर रही है। लगभग 20,000 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में अब तक करीब 18,000 किलोमीटर की दूरी तय की जा चुकी है।