मेहदावल: मेहदावल में 'जन-आक्रोश महिला पदयात्रा' का आयोजन, बड़ी संख्या में महिलाएं जुटीं
संतकबीरनगर। तुलसीपुर से मेहदावल तक आयोजित ‘जन-आक्रोश महिला पदयात्रा’ में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लेकर अपने अधिकारों और सम्मान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान मेहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी भी पदयात्रा में शामिल हुए और मातृशक्ति के उत्साह, साहस और संकल्प की सराहना की। पदयात्रा के दौरान विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं के अध