अंबिकापुर: ग्राम अंधला बन खेतापारा में मानसिक रूप से बीमार बेटे ने पिता की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आंधला वनखेतापारा में मानसिक रूप से बीमार बेटे उमेश पैकरा को उसके पिता अगरिया पैकरा 60 वर्ष ने कहा बिना कपड़े को क्यों खाट सोये हो इसी बात से नाराज होकर मानसिक रूप से बीमार बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी।लखनपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द किया है आरोपी पुत्र को गिरफ्तार किया है।