टिब्बी: टिब्बी पुलिस ने 17 किलो 440 ग्राम चूरा पोस्त के साथ तस्कर गुरदेव सिंह को किया गिरफ्तार
जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत टिब्बी पुलिस ने नशे के सौदागरों पर कड़ा प्रहार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए टिब्बी पुलिस की टीम ने चंदूरवाली निवासी एक तस्कर को नशीले पदार्थ के साथ दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी गुरदेव सिंह के कब्जे से 17 किलो 440 ग्राम अवैध चूरा बरामद किया।टि