टिब्बी: टिब्बी में 'मेधा रत्न' सम्मान समारोह में 50 होनहारों को किया गया सम्मानित, शिक्षा के प्रति बढ़ा उत्साह
टिब्बी कस्बे के पंचायत समिति कार्यालय के समीप स्थित डॉ. अंबेडकर भवन में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय मेधा रत्न सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया।मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं समग्र शिक्षा टिब्बी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रवेशोत्सव अभियान 2026-27 के तहत बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया