गम्हरिया: शंकरपुर थाने में लंबित मामलों की समीक्षा, जल्द निपटारे के निर्देश
शंकरपुर थाना में शुक्रवार को लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई। अपर पुलिस अधीक्षक और सदर एसडीपीओ ने थाना पहुंचकर मुख्य शीर्ष के कांडों की गहन समीक्षा की। इस दौरान संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को मामलों के त्वरित निष्पादन और अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि लंबित मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।