हत्याकांड: वायरल वीडियो में आरोपी ने हत्या की बात कही, पुलिस कर रही जांच
V इस मामले में आरोपी बताए जा रहे साहेब सिंह उर्फ सब्बे का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह कैमरे के सामने राहुल बच्चा की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए घटना के पीछे की वजह बताने का दावा करता दिखाई दे रहा है।
हालांकि, इस वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने भी फिलहाल वीडियो को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और पूरे मामले की जांच जारी है।
बता दें कि मानगो के डिमना चौक के पास हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अब वायरल हुए कथित कबूलनामे के वीडियो के सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस वीडियो की सत्यता, उ�