हिलसा: जूनियार में भीमराव अंबेडकर पर चर्चा, छात्रों ने समानता का संकल्प लिया
Hilsa, Nalanda | Apr 14, 2026 जूनियार में भारत के महान संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर के जीवन एवं विचारों पर आधारित एक प्रेरणादायक चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व वार्ड सदस्य अविनाश पासवान एवं समाजसेवी संतोष पासवान के द्वारा किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के संघर्षपूर्ण जीवन, शिक्षा के प्रति समर्पण और सामाजिक समानता के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डाला