महरौनी: महरौनी के टीकमगढ़ रोड स्थित रामजानकी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हेतु आई मूर्तियों की कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई
कस्बा महरौनी के टीकमगढ़ रोड स्थित बगिया वाले हनुमान मंदिर के पास राम जानकी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए आए हुए भगवान श्री राम, मां जानकी एवं लक्ष्मण की मूर्तियों की कस्बे में श्री राम धुन संकीर्तन के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जहां कस्बे में शोभायात्रा के दौरान स्थानीय श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भगवान की आरती उतारी।