बलरामपुर: गौरा चौराहा स्थित यादव मेडिकल स्टोर सर्जिकल के विरुद्ध इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट के अंतर्गत हुई कार्रवाई
गौरा चौराहा स्थित यादव मेडिकल स्टोर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट के तहत कार्रवाई की है जिसमे थाना गौरा में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।विदित हो कि यादव मेडिकल स्टोर सर्जिकल पर इलाज के दौरान दो दिन पूर्व जच्चा बच्चा की मौत हो गई थी जिस पर काफी हंगामा हुआ था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच में इस कार्य को अवैध पाया गया कार्रवाई की जा रही है।