बलरामपुर: जिलाधिकारी ने किया ईवीएम एवं वीवी पेट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण दिया आवश्यक दिशा निर्देश
जिलाधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित ई वी एम एवं वीवी पैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम, सुरक्षा व्यवस्था, साफ सफाई आदि का जायजा लिया, जिलाधिकारी ने पिछले एक सप्ताह की सीसीटीवी कैमरा रिकॉर्डिंग को दिखा, उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था साफ सफाई व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।