बलरामपुर: धर्मपुर स्थित झारखंडेश्वर महादेव मंदिर पर सुबह से लगातार श्रद्धालु पहुंचकर कर रहे हैं जलाभिषेक
धर्मपुर स्थित झारखंडेश्वर महादेव मंदिर पर सुबह से श्रद्धालु पहुंचकर जलाभिषेक कर रहे हैं। बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के महिलाएं व पुरुष मंदिर पर पहुंचकर जलाभिषेक कर रहे हैं वही साधकों द्वारा रुद्राभिषेक भी कराया जा रहा है। मंदिर के पुजारी भोलानंद महाराज द्वारा बताया गया कि यहां 24 घंटे पूरे सावन में ओम नमः शिवाय का जप भी लगातार किया जा रहा है।