बलरामपुर: सदर विधायक पलटू राम ने मुख्यमंत्री के देवी पाटन मंडल के मंडलीय समीक्षा बैठक में गोंडा में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा देवीपाटन मंडल की समीक्षा बैठक गोंडा में की गई जिसमें बलरामपुर सदर विधायक पलटू राम ने प्रतिभाग किया। उन्होंने जिले व सदर विधानसभा क्षेत्र में चलाई जा रही विकास योजनाओं से अवगत कराया साथ ही क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के बारे में भी जानकारी दी। बैठक में जिले के जिला स्तरीय अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।