संत कबीर नगर जनपद के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के गोसाईपुर गांव निवासी 16 वर्षीय विपुल यादव पुत्र वीरेंद्र यादव की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 8 बजे विपुल ने किन्हीं कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया,जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।परिजन उसे खलीलाबाद जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।