रूरा में बढ़ती चोरियों पर भड़कीं राज्यमंत्री, पहुंचीं SP ऑफिस
कानपुर देहात | रूरा
रूरा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। एक सप्ताह में तीन चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में नाराजगी है।
करीब 30 लाख रुपये की दिनदहाड़े हुई चोरी का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। वारदात का CCTV वीडियो सामने आने के बावजूद एक सप्ताह से ज्यादा समय बीत चुका है।
पुलिस कार्रवाई से नाराज राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ माती मुख्यालय स्थित SP ऑफिस पहुंचीं। करीब दो घंटे तक एसपी के साथ बैठक में चोरी की घटनाओं के खुलासे और पुलिस की कार्रवाई को लेकर चर्चा हुई।
एसपी ने एक सप्ताह के भीतर चोरी का खुलासा करने और लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
अब देखना होगा कि पुलिस तय समय में इन वारदातों का खुलासा कर पाती है या नहीं।
📍 स्थान: माती मुख्यालय, कानप�