बड़हिया: बड़हिया में लोहिया चौक के समीप तेज रफ्तार कार ने नाना-नतनी को मारी टक्कर
बड़हिया नगर परिषद के लोहिया चौक पर बुधवार की पूर्वाह्न एक तेज रफ्तार कार ने नाना-नतनी को टक्कर मार दिया. हादसे में बड़हिया नगर परिषद के वार्ड संख्या 13 के रहने वाले 50 वर्षीय ललन यादव एवं उसकी नतनी पीहू कुमारी जख्मी हो गए. पूर्वाह्न 10 बजे घायल का बड़हिया रेफरल अस्पताल में इलाज चल रहा था. घायल ललन यादव को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय रेफर किया गया.