गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के विभिन्न थाना क्षेत्रों से शराब मामले में 3 को किया गिरफ्तार,देशी,विदेशी शराब के साथ 1 टोटो किया जब्त
गया एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध शराब का सेवन,निर्माण,बिक्री की रोकथाम को लेकर विशेष अभियान चलाया गया।एसएसपी ने रविवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि 41.50 लीटर विदेशी शराब,35 लीटर देशी महुआ शराब,1 टोटो को जब्त किया है।वहीं 1 महिला सहित सुखदेव मांझी और अनूप प्रसाद को गिरफ्तार किया है।