उचकागांव: सांखे खास में गांजा पीने से मना करने पर मां-बेटे की पिटाई, मामला दर्ज
उचकागांव थाना क्षेत्र के सांखे खास बलुआ टोला में घर के बगल में चबूतरा पर गांजा पीने से मना करने पर कुछ लोगों ने गांव की महिला घनावती देवी की लाठी-डंडे से पीट कर घायल कर दिया। बीच-बचाव में आए उनके बेटे को ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया गया। दोनों घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचकागांव में कराया गया। घटना 24 अप्रैल की रात्रि की है।