हाथरस: मंत्रा कंपनी के नाम पर फर्जी दस्तावेज बनाकर लोन देने का आश्वासन देकर ठगी करने वाले 2 अभियुक्त रुहेरी तिराहे से गिरफ्तार
हाथरस पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना साइबर सेल पुलिस टीम ने साइबर फ्रॉड की मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए दो अन्तर्राज्यीय साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। कब्जे से 1 लैपटॉप, 9 मोबाइल फोन, 2 चार्जर, 10 एटीएम कार्ड, 11 सिम कार्ड एक मोहर, 3 आधार कार्ड, 19 वर्क प्रपत्र मंत्रा फाइनेंस 7 आई कार्ड ₹40500/- नगद बरामद हुए हैं।