जगदलपुर: विजय वार्ड में मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम का आयोजन, महापौर संजय पांडे ने कहा- स्वस्थ समाज ही समृद्ध समाज की नींव है
स्वस्थ समाज ही समृद्ध समाज की नींव है। मच्छरदानी का वितरण प्रदेश सरकार की महती योजना है। इसका उद्देश्य सिर्फ मच्छरदानी का वितरण किया जाना नहीं है बल्कि स्वास्थ्य के प्रति सुरक्षा व जागरुकता है। मच्छर के काटने से मलेरिया, डेंगू जैसे गंभीर बीमारी होते हैं। हमें चाहिए कि हम सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। जिससे कि डेंगू, मलेरिया. जैसी बीमारियों से बचें।