हुज़ूर: भोपाल: हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर लुटेरा गिरफ्तार, ₹4.50 लाख का माल बरामद
Huzur, Bhopal | Aug 20, 2025 भोपाल के हबीबगंज थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लूटे गए मोबाइल फोन और चोरी के दो वाहन सहित लगभग 4.50 लाख रुपये का मशरूका जप्त किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से लूटपाट और चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था|