हुज़ूर: भोपाल मेट्रो का पहला कमर्शियल रन अक्टूबर में, तैयारियां हुई तेज
Huzur, Bhopal | Aug 20, 2025 भोपाल मेट्रो का पहला कमर्शियल रन इस साल अक्टूबर में शुरू होने की तैयारी तेज हो गई है। रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड्स ऑर्गनाइजेशन (आरडीएसओ) ने 10 अगस्त को सुभाष नगर से एम्स तक प्रायोरिटी कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। अब सबसे अहम चरण कमिश्नर का मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस)का निरीक्षण होगा|