नरवल: नरवल में एसडीएम ने कोटेदारों के साथ की बैठक,शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए एप के विषय में दी जानकारी
नरवल तहसील सभागार में एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक के अंतर्गत आने वाले समस्त कोटेदारों के साथ सामान्य लोकसभा निर्वाचन व आदर्श आचार संहिता के संबंध में बैठक की। इस दौरान एसडीएम ने शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए प्रत्येक कोटेदारों को निर्देशित किया और चुनाव से संबंधित एप के विषय में जानकारी साझा करते हुए जागरूक किया।